
कृष्ण चंद्र शुक्ला श्रावस्ती पुलिस दर्पण
श्रावस्ती। भिनगा जंगल में महिला से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को कोतवाली भिनगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को राप्ती नदी के किनारे भखलापुल स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली भिनगा में मुकदमा संख्या 276/2026 के तहत धारा 64(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर जय जय राम चौहान पुत्र जिलेदार चौहान, निवासी गौतमबुद्ध नगर, खेदूपुरवा थाना कोतवाली भिनगा का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी ने 22 जुलाई 2026 को उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को भखलापुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
