
नई दिल्ली। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से उत्कृष्ट एवं विशिष्ट पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक प्रदान किए गए। इसी क्रम में श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ को प्रतिष्ठित “President’s Police Medal for Distinguished Service” (राष्ट्रपति पुलिस पदक) से सम्मानित किया गया है।

श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, कार्यकुशलता, कर्तव्य के प्रति समर्पण तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके सेवा कार्यों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए इस प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया।
इसी क्रम में कानपुर जोनल कार्यालय में कार्यरत उपनिरीक्षक श्री उदयभान को भी President’s Police Medal for Distinguished Service प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनके सेवा कार्यों और पुलिस विभाग में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
इसके अलावा हेड कांस्टेबल शुभम कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल वीरभानु तथा हेड कांस्टेबल अवशेष कुमार को उनके सराहनीय सेवा रिकॉर्ड के आधार पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय की ओर से “Police Medal for Meritorious Service” (पुलिस पदक) से सम्मानित किया गया है।
इन पदकों को पुलिस सेवा में समर्पण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय कार्यों की मान्यता के रूप में देखा जाता है। पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय स्तर पर भी बधाइयां दी गईं।
