ब्यूरो पुलिस दर्पण, सोनभद्र
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो सहयोगियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को बीना स्टेडियम/जमशीला के पास सड़क किनारे एनसीएल बीना में वरिष्ठ ओवरमैन के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए थाना शक्तिनगर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु.अ.सं. 162/2026 के तहत धारा 103(2)/238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

