लेखराज कौशल
हापुड़ । हापुड़ समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में समाजवादी स्वजन संवाद अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री रमेश चंद्र प्रजापति ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोताई और अल्ला बख्शपुर में आयोजित स्वजन गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर की उपस्थिति में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं ने आमजन व समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से सभी को अवगत कराया जिलाध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में किये गये ऐतिहासिक जनहित के विकास कार्यों को विस्तार से गोष्ठी चर्चा में रखा उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पिछड़ा समाज को हमेशा सम्मान और राजनीति में मुख्य पहचान केवल समाजवादी पार्टी ने ही दिलाई है।
उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा समाज पूरी तरह जाग चुका है और देश की राजनीति की धुरी बन चुका है पिछड़ा समाज को अपनी मजबूत एकजुटता का परिचय देते हुए जनहित का कार्य करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अपनी वास्तविक शक्ति का अहसास कराना होगा तथा उत्तर प्रदेश और देश को संप्रदायवाद की ताकतों से मुक्त कराना होगा।
जिलाध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुई इस गोष्ठी चर्चा के अंत में समाज और उपस्थित जनसमूह से जोरदार आवाहन किया गया कि आने वाले वर्ष 2027 में सभी लोग पूरी तरह एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के ओजस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं ।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम और गोष्ठी चर्चा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ रमेश चंद्र प्रजापति मोहित प्रजापति अमित प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा सुभाष प्रजापति फारुख प्रधान साजिद दोताई रजेश प्रजापति सुषमा प्रजापति राजेंद्र प्रजापति समेत तमाम सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
