कोतवाली प्रभारी सम्मानित
लेखराज कौशल(ब्यूरो चीफ)
हापुड़। सैफी सेवा फाउंडेशन (रजि.) के तत्वावधान में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष निजामुद्दीन सैफी पत्रकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को उत्कृष्ट सामाजिक व प्रशासनिक सेवाओं के लिए संस्था का प्रतीक चिह्न (शील्ड) भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष निजामुद्दीन सैफी ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम जी का जीवन हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा, शिक्षा और युवाओं को सही राह दिखाने में समर्पित कर दिया। संस्था उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए निरीक्षक सुरेश कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया।इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिसैफी सेवा फाउंडेशन रजि0 ने पूर्व राष्ट्रपति ‘मिसाइल मैन’ डॉ.ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार अमन त्यागी,पत्रकार आदिल सिद्दीकी,पत्रकार गुलफाम सैफी,पत्रकार सुहेल सैफी,शौकीन सैफी (एल्यूमीनियम वाले),डॉ. सुलेमान सैफी सहित संस्था के कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
