
लेखराज कौशल, जिला प्रभारी, पुलिस दर्पण, हापुड़
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर, 25 सितम्बर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की जनपद हापुड़ इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 4 अक्टूबर 2026 को गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम पुष्पावती पूठ में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। बैठक रविवार सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा के आवास, ग्राम पुष्पावती पूठ, थाना बहादुरगढ़, तहसील गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ में होगी।
पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में जनपद हापुड़ की नई टीम के विस्तार और नए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। साथ ही संगठन को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर तक मजबूत बनाने की योजना पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और ब्राह्मण समाज की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में पश्चिम प्रदेश, जिला हापुड़ तथा आसपास के क्षेत्रों के संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन को लेकर संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
