आगरा ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
15 अगस्त को राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, संगठन ने जताया नेतृत्व पर पूरा भरोसा

आगरा। तिरंगा फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशेष बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. अलौकिक उपाध्याय को 8वीं भव्य तिरंगा यात्रा-2026 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस घोषणा के साथ ही फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में इस वर्ष की तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और जनसहभागिता के नए आयाम स्थापित करेगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने का सशक्त अभियान है। डॉ. अलौकिक उपाध्याय के नेतृत्व में इस बार यात्रा को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं जन-जन तक पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
तिरंगा फाउंडेशन परिवार ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटें, ताकि 15 अगस्त को निकलने वाली यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और यादगार बन सके।
फाउंडेशन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति की भावना और वीर शहीदों की अमर स्मृति को नमन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दें।
“भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ बैठक का समापन हुआ।
