अंबेहटा (सहारनपुर)। नगर के चर्चित पूनम मित्तल हत्याकांड के चार दिन बाद कैराना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत चौधरी तीतरों ने पीड़ित व्यापारी संजय मित्तल के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत पूनम मित्तल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश और दुख है तथा पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर सुधीर मित्तल, वेद भूषण गुप्ता, गौरव मित्तल, अमित गुप्ता, अखिलेश जैन, आदेश गुप्ता, संजीव चौधरी, तुषार चौधरी, एडवोकेट हंस कुमार जैन सहित उपस्थित रहे।
