पुलिस कमिश्नरेट आगरा (पुलिस दर्पण)। “स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ आगरा पुलिस पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई।
लगभग 200 पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस लाइन्स से कलेक्ट्रेट तिराहा, सुभाष पार्क, पंचकुइयां एवं सदर तहसील मार्ग होते हुए पुनः पुलिस लाइन्स तक पदयात्रा कर आमजन को प्लास्टिक के कम उपयोग, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
