कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के तमाम दावों के बीच एक लापता युवती का मामला सामने आया है,
जहां घर से गायब हुई शिखा नाम युवती का 7 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

कानपुर । मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की सनिगवां चौकी अंतर्गत तिरंगा चौराहा नियर जीवन धारा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक, 16/17 जून 2026 की रात से शिखा नाम युवती लापता है। परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी
जिसके बाद पुलिस ने सीडीआर निकलवाकर कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की है,लेकिन अभी तक युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से युवती को तलाशने के लिए अभी तक कोई विशेष टीम गठित नहीं की गई है,
जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर 7 दिन बीत जाने के बाद भी युवती का पता क्यों नहीं लग पाया?
क्या पुलिस जल्द ही युवती को सुरक्षित बरामद कर पाएगी? या फिर किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है?
फिलहाल परिवार पुलिस से जल्द कार्रवाई और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहा है।
यह पूरा मामला कानपुर कमिश्नरेट के चकेरी थाना क्षेत्र की सनिगवां चौकी का है।
