गोरखपुर । ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विकास यात्रा को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

भारतीय जनसंघ और भाजपा के महापुरुषों के आदर्श एवं मूल्य आज भी सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत हैं। इन्हीं आदर्शों को प्रत्येक कार्यकर्ता के जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने पूरे देश में यह प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया है।
