तरुण कुमार बरेली उत्तर प्रदेश
बरेली । क्योलडिया। बीती 29 जून को एक युवक ने पुलिस की पी आर बी गाड़ी पर हमला करते हुए उसके दोनों शीशे तोड़ दिए साथ ही पी आर बी के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया था इस पर पी आरबी कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी ।

प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह उप निरीक्षक सौरभ कुमार नवीन कुमार सचिन कुमार लोकेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ फरार आरोपी की तलाश में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी की पीआरबी टीम पर हमला करने वाला आरोपी ठिरिया बन्नोजान पुल पार कर यात्री शैड पर सबारी के इंतजार में खड़ा है ।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विवेक कुमार नौगमा भगवंतपुर निवासी बताया पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा 315 और जिंदा कारतूस बरामद हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया ।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें से पुलिस ने दो आरोपीयो को सौदा बाजी कर छोड़ दिया था और एक आरोपी को जेल भेज दिया इससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है!
