आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत शनिवार को ताज मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा महानगर के प्रवासी भूपेंद्र ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित

करते हुए संगठन की डिजिटल कार्यशैली, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा जनसंपर्क को मजबूत बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
बैठक में आगरा महानगर के महामंत्री महेश शर्मा तथा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. निधि शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ताज मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद आशीष सिंह, गुड्डू राठौर, सुधीर राठौर, मीडिया प्रभारी निर्मल गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक ललित पराशर, राकेश राठौर, पवन राठौर, मोहन सिंह, बबलू चौहान, सुनील बघेल, जगदीश भारती, मुन्नालाल वर्मा, यश ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद राठौर, रामशंकर कुशवाह, डॉ. भूरी सिंह, पियूष राहुल वाल्मीकि सागर, आईटी संयोजक ओ.पी. जादौन, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
