एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जलेसर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार थाना जलेसर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 292/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत वांछित चल रहे अभियुक्त पवन पुत्र मुन्नालाल, निवासी वार्ड संख्या-1, कस्बा एवं थाना कम्पिल, जनपद फर्रुखाबाद, को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चरन सिंह, आरक्षी सारिक तथा आरक्षी सुनील कुमार शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
