पुलिस दर्पण रिपोर्टर पयागपुर बहराइच कृष्ण चंद्र शुक्ला
पयागपुर (बहराइच)। विधानसभा पयागपुर क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शनिवार को ग्राम पुरैनी से टांडे चतुर सराय कनहर होते हुए सिसईपुरवा इटहुवा संपर्क मार्ग के 2.40 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस परियोजना पर ₹202.48 लाख की लागत आएगी। सड़क निर्माण की घोषणा से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पयागपुर विधानसभा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कृषि कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी। सरकार जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतार रही है।

शिलान्यास कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाठक, किसान मोर्चा जिला संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ‘सत्या’, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, रामनिवास निषाद सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
