ब्यूरो चीफ संभल से अवधेश कुमार
संभल मे सावन मास को लेकर संभल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।


संभल । श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। डीएम और एसपी ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,घाटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र विभिन्न गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
