कृष्ण चंद्र शुक्ला पुलिस दर्पण बहराइच
बहराइच। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय से राहत मिलने की खबर के बाद उनके संसदीय क्षेत्र कैसरगंज समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। चिलवरिया से लेकर मच्छी चौराहे तक कई स्थानों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

फैसले की जानकारी मिलते ही समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों और प्रमुख चौराहों पर जुट गए। युवाओं ने आतिशबाजी कर और नारेबाजी के बीच अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
जश्न में बृजेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ राजू, चंद्रशेखर सिंह, सूरज सिंह, राजेश कुमार पांडेय, ठाकुर सत्रोहन सिंह, शिवांग जायसवाल, रिंकू सिंह और महेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
समर्थकों और मौजूद नेताओं ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत बताया। उनका कहना था कि न्यायालय के फैसले से समर्थकों में खुशी है और यह बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान एवं जनविश्वास की जीत है। चिलवरिया, कैसरगंज और आसपास के क्षेत्रों में देर तक जश्न का दौर चलता रहा।
