ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
संभल।श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार द्वारा सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी सम्भल अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा थाना हयातनगर क्षेत्रान्तर्गत पातालेश्वर शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। Sp द्वारा मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर पर स्थापित स्वास्थ्य सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रावण माह के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
