विधायक बोले- पयागपुर की तस्वीर बदलने का संकल्प हो रहा साकार
पुलिस दर्पण रिपोर्टर कृष्ण चंद्र शुक्ला
पयागपुर(बहराइच)। पयागपुर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बनने वाले वातानुकूलित एवं आधुनिक अधिवक्ता चैंबर का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर भव्य शिलान्यास किया। करीब 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस चैंबर को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में पयागपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक समेत अतिथियों का स्वागत किया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराम शुक्ल एवं पीयूष विश्वकर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन शुक्ल ने किया शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि जब वह चुनाव जीतकर आए थे, तभी उन्होंने संकल्प लिया था कि पयागपुर की तस्वीर बदलनी है।

आज विकास कार्यों के रूप में वह संकल्प काफी हद तक पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है विधायक ने कहा कि हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द होने वाला है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 पुलों का निर्माण कराया गया है, जिनमें तीन बड़े पुल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव तक क्षेत्र में चार और पुलों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पयागपुर में बड़ा परिवर्तन हुआ है। कोट बाजार में आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा करीब 32.5 करोड़ रुपये की लागत से कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मंडी परिसर में हेलीपैड भी बनाया जाएगा विधायक ने कहा कि डायट परिसर में 100 बेड का हॉस्टल बनकर तैयार हो चुका है, जबकि बैनामा दफ्तर के निर्माण का काम भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी और पयागपुर को आधुनिक सुविधाओं से लैस विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा वातानुकूलित अधिवक्ता चैंबर के निर्माण को अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से अधिवक्ताओं को सुविधाजनक कार्यस्थल की आवश्यकता महसूस हो रही थी।
नए चैंबर के बनने से अधिवक्ताओं को गर्मी, बारिश और अन्य मौसम में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा वादकारियों को भी सुविधा होगी।
कार्यक्रम में विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी , उपजिलाधिकारी पयागपुर संजय पांडेय,तहसीलदार एपी चौधरी, बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी, भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक रजिस्ट्रार प्रभा मिश्रा, किसान मोर्चा के आनंद पांडेय, अध्यक्ष बार एसोसिएशन पयागपुर शिवराम शुक्ला महामंत्री पियूष विश्वकर्मा पूर्व अध्यक्ष श्री सूबेदार मिश्रा अरुणेन्द्र त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह विजय तिवारी,सभासद मुकेश शर्मा ‘सुकेश’, मंडल अध्यक्ष गण दुर्गेश सिंह रैकवार प्रमोद पांडे विष्णु दयाल चौहान संतोष गौतम, राजकुमार शुक्ला दिहलदास मिश्रा जीत बहादुर सिंह सहित समेत बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
