
ब्यूरो रामकुमार कानपुर देहात
कानपुर देहात। जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैम्बर से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चैम्बर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैम्बर से जुड़ी समस्याओं, अधिवक्ताओं को हो रही कठिनाइयों तथा समाधान के लिए आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष एवं चैम्बर संघर्ष समिति के संयोजक जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि चैम्बर की समस्या जनपद के सभी अधिवक्ताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस पर सक्षम स्तर पर लगातार पत्राचार के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही।इसके समाधान के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं और सुझाव लिए जाएंगे तथा सामूहिक विचार-विमर्श के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चैम्बर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए अधिवक्ता समाज को एकजुट होकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति अधिवक्ताओं की समस्याओं और सुझावों को संबंधित स्तर पर रखेगी।
पूर्व अध्यक्ष मुलायम ने कहा कि चैम्बर की समस्या अधिवक्ताओं की कार्यसुविधा से जुड़ी है। इसके समाधान के लिए सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संघर्ष समिति को सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चैम्बर से संबंधित पूर्व प्रयासों और उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद समस्या को संबंधित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने चैम्बर समस्या के समाधान के लिए सहयोग और एकजुटता के साथ प्रयास करने की बात कही।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र सिंह गौर जितेन्द्र बाबू महेन्द्र सिंह यादव राजा योगेन्द्र कंचन यादव हरि शंकर योगेंद्र प्रताप सिंह चौहान आनन्द स्वरूप शुक्ला प्रदीप उपस्थित
