
पुलिस दर्पण कृष्ण चंद्र शुक्ला बहराइच
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विशेश्वरगंज सीएससी पर हेल्थ एटीएम और पयागपुर सीएससी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा को किया जनता को किया समर्पित
पयागपुर। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर की गई। इसके बाद पहले सीएचसी पहुंचकट्टा में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ विधायक ने किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती और उपचार करा रहे मरीजों को फल भी वितरित किए गए।

सीएचसी पहुंचकट्टा में मानव विकास संस्था और आईडीबीआई बैंक के संयुक्त सहयोग से स्थापित हेल्थ एटीएम का विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके माध्यम से बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन और बीएमआई समेत 50 से अधिक प्रकार की जांच की सुविधा मिलने की बात कही गई। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामान्य जांच के लिए निजी पैथोलॉजी केंद्रों या दूर के शहरों तक जाने की जरूरत कम होगी। इससे समय और जांच पर होने वाला खर्च भी बच सकेगा।
इसके बाद विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा का उद्घाटन किया। सीएचसी में यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी केंद्रों अथवा दूसरे शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। चिकित्सक की सलाह पर गर्भावस्था के अलावा पेट, लीवर, किडनी आदि से संबंधित जांच भी अस्पताल स्तर पर कराई जा सकेगी। इससे जांच में होने वाली देरी कम करने और चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और अनावश्यक रूप से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्र एवं,डाक्टर धीरेंद्र तिवारी , मानव विकास संस्था के सहायक निदेशक नीरज प्रसाद व कार्तिकेय तिवारी तथा आईडीबीआई के सीनियर रीजनल हेड मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा नेता उमाशंकर तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम रस्तोगी जी धनलाल पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, विजय शंकर द्विवेदी, पम्मू पाठक,मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडे सभासद अजीत शुक्ला मुकेश शर्मा जागेश मिश्र अंकुर सिंह योगेंद्र सिंह अजय तिवारी प्रदीप त्रिपाठी कपीश सिंह संचित शुक्ल, कैलाश नाथ गिरी, कृष्ण कुमार गिरी बीपीएम अनुपम शुक्ल ममता मिश्र, सुधीश जयसवाल,नीरज सिंह,पवन कमाण्डो,पुण्डरीक शुक्ल समेत अस्पताल का स्टाफ और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
