
कालीन निर्यातक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन कर लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, मण्डल प्रभारी पुलिस दर्पण
गोपीगंज (भदोही)। गणेश उत्सव को लेकर गोपीगंज नगर में इन दिनों भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। गणपति बप्पा के जयकारों से आसपास का वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।
इसी क्रम में कालीन निर्यातक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने गणपति पूजा पंडाल में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बप्पा को पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और नगरवासियों के कल्याण की कामना की तथा भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। पंडाल में सजे आकर्षक गणपति स्वरूप के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। शाम के समय पूजा पंडालों में होने वाली आरती और भजन-कीर्तन से वातावरण और भी भक्तिमय हो जा रहा है।
गणेश उत्सव के चलते गोपीगंज नगर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्रद्धालु परिवार के साथ पंडालों में पहुंचकर गणपति के दर्शन कर रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं में भी उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
