
डाला, सोनभद्र। SSS PARIWAR द्वारा होटल सत्यम शिवम सुंदरम, डाला में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया।
चिकित्सकों की टीम ने लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर SSS PARIWAR के शिवम मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जरूरी है। संस्था आगे भी सेवा एवं जनहित के कार्य जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि “समाज सेवा ही हमारा संकल्प” है।
वहीं जय भारत मंच के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने SSS PARIWAR के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निरंतर गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद कर रही है। ऐसे जनसेवा के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
