संवाददाता महेश कुमार
गंभीरपुर, आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में रविवार की शाम करीब पांच बजे दुकान/ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों की ओर से डंडे चलने लगे। मारपीट के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
मारपीट में एक पक्ष से सीता सोनकर (50) पत्नी दिनेश, जय सोनकर (16) पुत्र दिनेश, राम सिंह (17) पुत्र दिनेश और कन्हैया (26) पुत्र दिनेश घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दीपक (25) और भोनू (23) दोनों पुत्र रामवृक्ष घायल हुए हैं घटना की सूचना मिलने पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि गंभीरपुर बाजार में ठेला लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मारपीट के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, उस समय गंभीरपुर बाजार में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
