एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में बाघराय पुलिस की कार्रवाई
वांछित अभियुक्त शुभम सरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने दुष्कर्म एवं धमकी देने के आरोपों से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम सरोज के रूप में हुई है। अभियुक्त उक्त मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाघराय पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
