एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने छह पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
तरवां थाना क्षेत्र के भारतीपुर में 11 नवंबर को हुई चोरी की घटना का खुलासा कर बरामद किया था चोरी का सामान
आजमगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण में सराहनीय कार्य करने वाली तरवां थाना पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने टीवीएस एजेंसी चोरी कांड का सफल खुलासा करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर 2026 को थाना तरवां क्षेत्र के भारतीपुर स्थित टीवीएस एजेंसी में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले का सफल अनावरण किया और चोरी गया सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
इन छह पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
- राजीव कुमार सिंह – थाना प्रभारी, तरवां।
- उपनिरीक्षक सूरज तिवारी।
- मुख्य आरक्षी संजय द्विवेदी।
- आरक्षी विपिन यादव।
- आरक्षी आलोक सिंह।
- चौकी प्रभारी दिनेश कुमार यादव।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, समर्पण और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस टीम को मिला यह सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
