*हरदों CHC में CMO का छापा: अधीक्षक समेत 8 कर्मचारी नदारद, 5 का वेतन रोका, तीन साल का हिसाब मांगा
खागा। शुक्रवार सुबह 11 बजे CMO उदयभान सिंह ने FRU सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीक्षक डॉ. सरल सोनी समेत 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गंदगी, दवा-वैक्सीन में कमी, जनरेटर खराब और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर CMO ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए और अधीक्षक से तीन साल का लेखा-जोखा तलब किया।
रजिस्टर में गड़बड़ी, अधीक्षक-डॉक्टर गायब
1. अधीक्षक डॉ. सरल सोनी अनुपस्थित: उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थित मिलने पर CMO ने जवाब तलब किया।
2. RBSK टीम के दो डॉक्टर नदारद: डॉ. जफर व डॉ. पुष्पेंद्र अनुपस्थित मिले।
3. पद का जिक्र नहीं: रजिस्टर में किसी कर्मचारी के नाम के आगे पद नहीं लिखा था। CMO बोले – “आखिर हम किसको क्या जानें कि कौन किस पद पर है? क्या सबको बाहर से उठाकर लाया गया है?”
4. आंकड़े डिस्प्ले नहीं: FRU सेंटर में मृत्यु दर, जच्चा-बच्चा मृत्यु दर के डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगे थे। CMO ने फटकार लगाकर नोटिस जारी की।
तीन साल का हिसाब मांगा
CMO ने पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा मांगा है कि डेंटिंग-पेंटिंग, शौचालय, पानी की व्यवस्था व अन्य कार्यों के लिए किस मद से कितना पैसा मिला और कितना खर्च किया गया। पूरा ब्योरा तलब किया गया।
गंदगी-जाला देख 3 का वेतन रोका
1. नीरज सिंह डाटा ऑपरेटर: कक्ष में गंदगी की भरमार मिलने पर वेतन रोकने का आदेश।
2. उमेश सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर: वेतन रोकने के आदेश दिए।
3. जैवेश सिंह कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर: कमरे में जाला देखकर फटकार लगाई और वेतन रोका।
4. BPM ऐश्वर्या अनुपस्थित: वेतन रोकने का आदेश देकर स्पष्टीकरण मांगा।
5. कनिष्ठ लिपिक, UDC सहायक अनुपस्थित मिले।
दवा-वैक्सीन कम, फार्मासिस्ट का वेतन रोकने को कहा
1. स्टोर रूम में C-Back फॉर्म डंप मिलने पर अधीक्षक से जवाब तलब किया।
2. एंटी रेबीज वैक्सीन कम मिलने पर फार्मासिस्ट जगतपाल सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया और वेतन रोकने को कहा।
3. दवा भंडारण का रखरखाव ठीक नहीं – सुधार के निर्देश
4. जनरेटर खराब: CMO ने पूछा – “जनरेटर खराब होने को लेकर कितनी बार पत्राचार किया गया? मुझसे कितनी बार शिकायत की गई? उसकी अब तक की डिटेल दें।”
डेंटल सर्जन महीनों से गायब, गार्ड नदारद
डेंटल सर्जन डॉ. वीरेंद्र चौधरी काफी समय से नहीं आ रहे, कक्ष बंद मिला। CMO ने स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने की बात कही। गार्ड अनुपस्थित मिले। इंजेक्शन कक्ष में वायरिंग टूटी-फूटी और मरहम-पट्टी कक्ष में भारी गंदगी पर नाराजगी जताई।
स्टाफ नर्स को धमकी पर अधीक्षक को फटकार
स्टाफ नर्स अंशिका ने 16 जून की रात CMO को फोन कर बताया था कि “रात में अकेले महिला की ड्यूटी लगा दी गई है, अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं है”। इसके बाद अधीक्षक ने अंशिका को धमकी दी – “आपने CMO से शिकायत करके अच्छा नहीं किया”। CMO ने अधीक्षक से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।
ऑक्सीजन प्लांट बंद, गंदगी का अंबार
CMO ने ऑक्सीजन प्लांट चलवाकर देखा। वहां गंदगी देखकर बोले – “ऐसा लगता है कि ऑक्सीजन प्लांट के पास कोई आता ही नहीं है”। सफाई के निर्देश दिए।
—
CMO की कार्रवाई:
*डॉ. सरल सोनी अधीक्षक* अनुपस्थित, नर्स को धमकी जवाब तलब + स्पष्टीकरण
*डॉ. जफर, डॉ. पुष्पेंद्र* RBSK टीम से अनुपस्थित –
*डॉ. वीरेंद्र चौधरी* महीनों से गैरहाजिर वेतन रोकने + स्पष्टीकरण
*नीरज, उमेश, जैवेश* गंदगी/जाला, वेतन रोका
*BPM ऐश्वर्या* अनुपस्थित वेतन रोका + स्पष्टीकरण
*जगतपाल सिंह फार्मासिस्ट* वैक्सीन कम वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण
