लेखराज कौशल/पुलिस दर्पण
हापुड़।पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में कांवड़ मार्गों एवं मेला क्षेत्रों पर श्रद्धालुओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु पुलिस चौकियां तैयार की गयी है ।

कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन अस्थायी थानो व अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना के आदेश दिए गये थे।
जनपद हापुड़ अस्थायी थाना – थाना ब्रजघाट, थानाक्षेत्र गढमुक्तेश्वर
अस्थायी चौकियां – 1. चौकी पुरानी चुंगी थाना हापुड़ नगर, 2. चौकी टियाला थाना हापुड़ देहात, 3. दतेडी गेट थाना पिलखुवा, 4. चौकी जीएस पैट्रोल पम्प थाना पिलखुवा, 5. चौकी सोना पम्प थाना हाफिजपुर, 6. चौकी बडौदा सिहानी थाना हाफिजपुर, 7. चौकी बक्सर रेगुलेटर थाना सिम्भावली, 8. चौकी स्याना बार्डर थाना सिम्भावली, 9. चौकी बुकलाना नहरपुल थाना सिम्भावली, 10. चौकी ग्राम डिबाई नहर पुल थाना सिंभावली, 11. चौकी बनखंडा नहर पटरी थाना बाबूगढ़, 12. चौकी बछलौता अण्डरपास थाना बाबूगढ़, 13. चौकी अल्लाबक्शपुर कट थाना गढ़मुक्तेश्वर, 14. चौकी पलवाडा मोढ बृजघाट थाना गढ़मुक्तेश्वर, 15. चौकी दौताई थाना गढ़मुक्तेश्वर, 16. चौकी गढचौपला थाना गढ़मुक्तेश्वर, 17. चौकी पलवाड़ा तिराहा 18. चौकी सेहल नहर चौराहा, 19. चौकी सदरपुर बैरियर, 20. चौकी छतरी वाला कुंआ थाना बहादुरगढ डीआईजी कला निधि नैथानी द्वारा अस्थायी थाना एवं चौकियों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के साथ संचार व्यवस्था, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, जनसहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए है। प्रत्येक अस्थायी पुलिस इकाई का GPS कोऑर्डिनेट्स सहित चिन्हांकन किया गया है, जिससे कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।अस्थायी थाना/ चौकियों के लिए डीआईजी महोदय द्वारा निम्नांकित दिशा निर्देश दिये गये हैः-थाना व चौकियों को आगन्तुक सुलभ बनाया जाये
क्यूआरकोड चस्पा किये जाए, जिसे स्कैन कर श्रद्धालुओ को मार्ग/ निकटतम सुविधाओं को समझने में आसानी हो
सभी चौकियों पर सहायता केन्द्र बनाये और फस्टएड का सामान रखें
ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल अनुशासन मे रहे, किसी भी सूचना पर तुरन्त रैस्पोन्स करें
जनता के साथ शिष्टता से पेश आयें और आवश्यकता पडने पर उनकी मदद करें
आसपास के माहौल पर पैनी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को तुरन्त पहचाने।
वरिष्ठ अधिकारियों, एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवा आदि के आपातकालीन सम्पर्क नंबर अपने पास रखें तथा अन्य ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों या टीमो के साथ समन्वय बनाकर रखे।
यदि कोई शिवभक्त बीमार पड जाता है या घायल हो जाता है तो उसे तुरन्त प्राथमिक उपचार या चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायें और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पहुँचाए।
श्रद्धालुओं को मार्ग में निकटतम शौचालय, पानी के स्त्रोत, भोजन के स्टोल और विश्राम स्थलो की जानकारी दें।
