Police Darpan News
मुंझखेड़ा (गौतमबुद्ध नगर), 7 जून 2026। ग्राम मुंझखेड़ा स्थित गिल्लू प्रधान के फार्म हाउस पर भारतीय किसान यूनियन महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी मुजाहिद एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी का ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित परिवारों के मुद्दों, रोजगार, मुआवजा एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन महासभा किसानों, मजदूरों, गरीबों एवं पीड़ित वर्ग की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जैसे विकसित जनपद में भी किसान उपेक्षा का शिकार है और प्रशासनिक उदासीनता के कारण उसे बार-बार संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों और युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि रोजगार के वादे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि प्रभावित परिवारों के युवा आज भी बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं, रोजगार, मुआवजे तथा अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने जेवर स्थित छोटे टोल को स्थानीय निवासियों के लिए निशुल्क कराने हेतु संघर्ष तेज करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को प्रतिदिन टोल शुल्क के रूप में अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है, जिसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन महासभा जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी।
इस अवसर पर ग्राम मुंझखेड़ा के ग्रामीणों ने संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के नेतृत्व में पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि शाहरुख भाटी (जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), ताहिर खान, गुड्डू भाई, अफजल खान, राहुल, सरफराज, इसरार, भूरा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में पवन शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मिथलेश सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा), याचिका ठाकुर (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), दशरथ सिंह (प्रदेश महासचिव), रणवीर नगर (प्रदेश सचिव), मुजाहिद एडवोकेट (मीडिया प्रभारी), सुभनीत कौर, अर्चना सिंह, दीपक ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. ताहिर (प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), तालिब मास्टर, साजिद, नासिर भाटी, ताजिम, नाज़िम, फईम, गिल्लू प्रधान, लीलू प्रधान, अशोक प्रधान, अजीत सिंह, राजकुमार, सुमित भाटी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक संगठन की एकता, मजबूती एवं क्षेत्र में बढ़ते जनाधार का प्रतीक साबित हुई।
