सहारनपुर(बिहारीगढ़ )
सहारनपुर। जनपद में अपराध और गौकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी की वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गौवंश और गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले धारदार हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर ग्राम झीबरहेड़ी और हमीरपुर के बीच पोपलर के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से नौशाद, हारून और फुरकान को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस के हाथ लगे गौकशों के पास से बरामद हुआ—
01 जिंदा गौवंश
02 छुरे
01 कुल्हाड़ी
01 लकड़ी का गुटका
03 प्लास्टिक की रस्सियां
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय जंगलों में घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गौकशी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बिहारीगढ़ में गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस का जंगल में सर्च अभियान जारी है। बिहारीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से गौकशी करने वालों में मचा हड़कंप।
रिपोर्ट – अरविन्द कुमार सैनी
