बिजनौर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भव्य स्वागत।
बिजनौर। बिजनौरमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भव्य स्वागत, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मुहिम को मिला समर्थन।बिजनौर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का समाजवादी पार्टी नेता अनुज मलिक एवं उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मुहिम का समर्थन जताया।
देशव्यापी जनजागरण अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से भ्रमण कर रहे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के बिजनौर आगमन पर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
समाजवादी पार्टी नेता अनुज मलिक के नेतृत्व में समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनुज मलिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिलना चाहिए।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज देशभर में भ्रमण कर गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बिजनौर में भी उनके संदेश को लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना और इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
