लेखराज कौशल
हापुड़ / जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर में विवाहिता से धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा, जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने होमगार्ड समेत उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया है।

गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी के रहने वाले दानिश ने देहात थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी होमगार्ड शादी के लिए फर्जी सिपाही बन गया जिस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है।
जानकारी के अनुसार गुलजार की शादी 19 नवंबर 2023 को ततारपुर के अफजल के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने 60 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से अफजाल और उसके परिजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उस पर जानलेवा हमला भी किया।
दहेज लालची पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे। ऐसे में पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस के शिकंजे से दूर है।
