अनूप भास्कर लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र से लापता हुए ऑटो चालक विनीत कश्यप का शव क्षत-विक्षत अवस्था में कंकाल के रूप में बरामद होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि शव काफी समय तक पड़े रहने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अब अधिकांशतः कंकाल ही शेष बचा है। परिजनों ने मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर रंजिश में हत्या का आरोप।दोनों आरोपी नाबालिग़, आरोपियों की निशानदेही पर ऑटो चालक का शव बरामद। नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ शव। घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी पुलिस ने बरामद किया।।सर्विलांस और पुलिस टीमों ने जांच के बाद किया खुलासा।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।दोनों आरोपियों को पुलिस जेल भेजने की कार्यवाही में जुटी।
