संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। नगर में मंगलवार को जायसवाल क्लब के तत्वावधान में विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रवादी चिंतक, महान इतिहासकार एवं 36 भाषाओं के विद्वान स्वर्गीय काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय काशी प्रसाद जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्र निर्माण, भारतीय इतिहास के संरक्षण और साहित्यिक योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय काशी प्रसाद जायसवाल ने अपने शोध और लेखन के माध्यम से भारतीय इतिहास को नई दिशा दी तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर जायसवाल क्लब के जिला अध्यक्ष ताड़क नाथ जायसवाल, कमलेश जायसवाल, ब्रह्म जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, संजय जायसवाल, अरविंद जायसवाल, भगवती जायसवाल, देवा जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
