गौतम बुद्ध नगर । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर में आज शिक्षक एमएलसी चुनाव संबंधित बैठक में जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन के समर्पित साथियों ने सहभागिता कर शिक्षक समाज की अपेक्षाओं, संगठन की जिम्मेदारियों और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल चुनाव नहीं लड़ता, बल्कि समाज के हर वर्ग के विश्वास, सम्मान और भविष्य की जिम्मेदारी भी निभाता है। शिक्षकों के मान-सम्मान, उनके अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ सभी साथियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रण लिया।
जब समर्पित कार्यकर्ता, अनुभवी नेतृत्व और सेवा का भाव एक साथ खड़े होते हैं, तब विजय केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि विश्वास बन जाती है।
आइए, शिक्षक समाज के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ें।
इस शुभ अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री पवन रावल जी, विधानसभा संयोजक श्री Manveer Nagar जी, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष श्री Arpit Tiwari जी व श्री लोकेश त्यागी जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल पंडित जी व शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री धर्मेंद्र शर्मा जी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक श्री आर पी शर्मा जी, श्री देवेंद्र कसाना जी, श्री गौरव तोमर जी एवं श्री वीरेंद्र खारी प्रधान जी उपस्थित रहे।
