*मीडिया मंच के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट*
*सहारनपुर*
सहारनपुर – मीडिया मंच पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों की कथित उपेक्षा से जुड़े मुद्दों को भी पूर्व सांसद के समक्ष रखा। आलोक अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनावों को देखते हुए विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और समन्वय की आवश्यकता है।
उन्होंने नगर संगठन की कार्यप्रणाली से संबंधित कुछ विषयों पर भी चर्चा करते हुए क्षेत्र की वास्तविक राजनीतिक स्थिति से भाजपा के उच्च नेतृत्व को अवगत कराने का अनुरोध किया ।
इस अवसर पर संगठन के महासचिव मोनू कुमार, उपाध्यक्ष अबलीश गौतम, उपाध्यक्ष कमल गर्ग, सचिव मुराद अली, विनय जैन, कुणाल तथा मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*रिपोर्ट – अरविन्द कुमार सैनी*
