एर्टिगा कार से ले जा रहे थे अवैध गांजा, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये
रामकोट, सीतापुर। रामकोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एर्टिगा कार में गांजा लेकर जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा और वाहन को कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
