रिपोर्ट – अरविन्द कुमार सैनी
सहारनपुर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, संचार व्यवस्था, वायरलेस नेटवर्क, विभिन्न जनपदों एवं थाना क्षेत्रों से समन्वय, ड्यूटी प्रबंधन, सूचना संकलन और त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जाए, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
