गौतमबुद्ध नगर ।
इस अवसर पर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी के साथ ही ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट, एमएसएमई इकाइयों एवं तकनीकी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी चेक तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स का सम्मान भी होगा।

इसके उपरांत ₹2,479 करोड़ की लागत से सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा।
आइए, आत्मनिर्भर, उद्यमी और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की इस विकास यात्रा के सहभागी बनें।
