धर्मेंद्र सिंह
अयोध्या । चिरंजीव हॉस्पिटल एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट, नाका अयोध्या में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. उमेश चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, ध्वजारोहण के अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया, समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. उमेश चौधरी ने कहा:”स्वास्थ्य सेवा ही सबसे बड़ी राष्ट्रसेवा है। हमारे नर्सिंग छात्र और स्वास्थ्यकर्मी समाज की रीढ़ हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की रक्षा करते हैं। सच्ची देशभक्ति यही है कि हम हर जरूरतमंद तक बेहतर चिकित्सा सेवा पहुँचाने का संकल्प लें।”कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मानव सेवा के महत्व पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर निर्देशिका डॉक्टर जयंती चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराती है। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ मरीजों की देखभाल करे।
इस मौके पर डॉ० सुनील चौधरी, डॉ० विक्रांत यादव,डॉ० सुधांशु पाठक, डॉ० त्रिलोकी नाथ वर्मा डॉक्टर अविनाश साहू चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंधक, प्रधानाचार्य,उप-प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर, प्रबंधक, नर्स एवं समस्त कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।
