लेखराज कौशल

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव रेतावाली मड़ैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह जंगल में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गांव रेतावाली मड़ैया निवासी मनवीर सिंह की शादी करीब 2 साल पहले प्रियंका पुत्री कलुवा निवासी हतिया खेड़ा, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा के साथ हुई थी।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के जंगल में एक पेड़ से प्रियंका का शव लटका देखा। सूचना पर गढ़ कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और जमकर विरोध किया।
मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी में 5 लाख रुपये से अधिक का दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। इसके बाद लगातार 1 लाख रुपये नकद और 2 भैंस की मांग की जाती रही।
