संभल / जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, कनेटा रोड स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी, बहजोई में पुस्तकालय, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं भंडार कक्ष के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद संभल के प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर द्वारा फीता काटकर किया गया।

लोकार्पण के उपरांत मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण किया तथा नवविकसित पुस्तकालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय एवं कार्यालय की सराहना करते हुए कहा कि जनपद संभल में मीडिया प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इससे जनपद की सूचनाएं मीडिया तक समयबद्ध रूप से पहुंच सकेंगी तथा आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ‘रिंकू’, नगर पालिका परिषद बहजोई के अध्यक्ष राजेश शंकर ‘राजू’, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के प्रतिनिधि चंद्रसेन दिवाकर छोटू,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर, सुधीर मल्होत्रा, विजय यादव, अधिशासी अभियंता (आरईडी) राकेश कुमार, सहायक अभियंता रामगोपाल बंसल, जूनियर इंजीनियर आर ई डी अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
