लेखराज कौशल (जिला कौशल )
हापुड़ /गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह ट्रांसफार्मर कॉपर कॉइल, अवैध असलहा, चोरी की मोटरसाइकिल और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।
कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी करने का दावा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम बलवापुर रतनगढ़, खिलवाई और शाहपुर चौधरी के जंगलों में विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।
इसके अलावा आरोपियों ने जनपद गौतमबुद्धनगर और मेरठ में भी ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है।
आरोपियों से बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की ट्रांसफार्मर कॉपर कॉइल, अवैध असलहा, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल और ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल और ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।