आगरा कार्यालय संवाददाता
आगरा। दिनांक 21 जुलाई 2026 को विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी स्थित दीवान-ए-खास के पास शाही तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद वीर, चौकी प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर शव मिलने की घटना के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
