धर्मेंद्र सिंह
रानी बाजार अयोध्या।।अयोध्या जिले के विकास खंड मसौधा की रानी बाजार माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम महाविद्यालय में आर ए एफ के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया।

प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने दोनों विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को एकत्रित कर मिठाई वितरित की गई। इस दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

माधव प्रसाद ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वाधीनता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ, हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक,प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्रा,उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक अखिलेश मिश्रा श्रीधर पांडे सत्यनाम यादव सुरेंद्र पांडे ,संतोष मौर्य पुष्कर दत्त तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे अमित पांडे विजय पांडे मुन्ना, विनोद श्रीवास्तव प्रवेश यादव हरिश्चंद्र यादव महेश पांडे केशव रामपाल पिंकी, संजना ,रंजना, शिवकेश,माया देवी,विजय यादव,विजय शर्मा, उज्जवल पाठक,राहुल यादव,सुधा पांडेय,वंदना यादव आदि छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
