गाजियाबाद : मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से स्नैचिंग करने वाले 3 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 के पैर में लगी गोली ।
गाजियाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहियानगर स्थित हमदर्द ग्राउंड के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया ।

सूचना के आधार पर स्वाट टीम नगर जोन और सिहानीगेट पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई ।
घायल बदमाशों को मौके पर ही काबू में लेकर अस्पताल भेजा गया, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह गैंग सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और इनके अन्य साथियों की भी तलाश जारी है. इलाके में इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है ।
