आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। पुलिस उपायुक्त नगर ने ट्रैफिक लाइन स्थित सभागार में नगर जोन के समस्त एसीपी, थाना प्रभारियों तथा अपर

पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध के साथ साइबर अपराधों की समीक्षा बैठक की। बैठक में एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण और समन्वय पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर ने साइबर अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही नगर जोन के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
