आगरा (पुलिस दर्पण)। वैकमेट फाउंडेशन आगरा द्वारा जन हितैशी कार्य करते हुए सीएसआर के तहत एक मल्टी पर्पज फोम कम वॉटर टेण्डर (आवश्यक उपकरणों सहित) अग्निशमन वाहन आगरा पुलिस को उपलब्ध कराया गया।
आग लगने की घटनाओं से मानव, पशु, वृक्ष एवं अन्य किसी प्रकार की छति से बचाव हेतु आज पर्यावरण दिवस के अवसर पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार द्वारा उक्त मल्टी पर्पज फोम कम वॉटर टेण्डर अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर कमिश्नरेट आगरा के अग्निशमन विभाग को सुपुर्द किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परीक्षेत्र आगरा, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, सुरेश चन्द्र व दिनेश चन्द्र डायरेक्टर वैकमेट इण्डिया लि0 एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी आगरा व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वैकमेट फाउंडेशन के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
