
भदोही। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और पुलिस सेवा में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रशंसा चिन्ह मिलने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान श्री अग्रवाल की मेहनत, जिम्मेदारी के प्रति समर्पण तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना है। सम्मान से पुलिस कर्मियों में भी बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ा है।
