सत्येंद्र सिंह यादव मंडल ब्यूरो चीफ बरेली
बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोहित पुत्र संजीव कुमार (25), संजू पुत्र भूरे (20) और रजनीश पुत्र उदयपाल (20) निवासी कस्बा उसावां को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार तीनों को श्याम ढाबा के पास गुरा तिराहा से हिरासत में लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना उसावां पुलिस द्वारा की गई।
